पुलिस ने किया चोरियों का खुलासा

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार: एक दिन पूर्व क्षेत्र की अलग-अलग दुकानों में हुई चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्ताव ने बताया कि सिम्मलचौड़ निवासी दिनेश चंद्र की ओर से मामले की तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी दुकान का ताला तोड़ वहां रखी छह नोटों की माला व बीस सिगरेट के डिब्बे गायब कर दिए गए हैं। वहीं, गोविंद नगर निवासी सुधीर राजपूत ने भी पुलिस को बताया कि उनकी दुकान से दो हजार रुपये की नगदी गायब हो गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जांचने के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *