निगम के बड़े अधिकारियों को बचा रही पुलिस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत ने पुलिस पर नगर निगम के बड़े अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया है। कहा कि कुछ माह पूर्व नगर निगम के खाते से धनराशि निकालने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें केवल छोटे कर्मचारियों को ही जेल भेजा गया है।
प्रवेश रावत ने बताया कि पूर्व नगर आयुक्त के हस्ताक्षर पर निगम के खाते से लाखों रुपये का भुगतान किया गया था। मामले में पुलिस ने केवल छोटे कर्मचारियों के खिलाफ ही कार्रवाई की है। जबकि, बड़े अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि इससे साफ पता चलता है कि पुलिस बड़े अधिकारियों को बचाने का कार्य कर रही है। पूर्व प्रदेश सचिव ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *