पुलिस ने स्मैक तस्करी की आरोपी बेबी को भेजा जेल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार पुलिस ने उत्तर प्रदेश बरेली की शातिर नशा तस्कर बेबी उर्फ चारी को जेल भेज दिया है। पुलिस काफी समय से बेबी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रही थी। बेबी लम्बे समय से बड़े पैमाने पर स्मैक की तस्करी में लिप्त थी। बेबी ने बताया कि बीमार बेटे के उपचार के लिए उसने ये पेशा अपनाया था और पूर्व में उनकी सास भी स्मैक तस्करी का काम करती थी।
सोमवार को कोटद्वार कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक जया बलोनी ने बताया कि लम्बे समय से पुलिस को बेबी के बारे में सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन करते हुए योजना बनाई। बताया कि पुलिस की टीम ने बरेली से आरोपी बेबी पत्नी दिलीप निवासी गंगापुर, थाना बारदई को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव, सीआईयू प्रभारी मोहम्मद अकरम, एसएसआई जयपाल चौहान, उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा, सूरत शर्मा, दीपक अरोड़ा, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र यादव, कांस्टेबल राहुल फोर, नेहा और पीआरडी जवान मीना शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *