पुलिस ने अमाली में रात्रि चौपाल लगाया

Spread the love

पिथौरागढ़(। कनालीछीना पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज अमाली में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रवीण ने लोगों से उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य व सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उन समस्याओं का जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस ने आमजन को महिला अपराध, घरेलू हिंसा व नशे के सेवन से होने से दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को नशे से दूर रखने को कहा। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस हेल्पलाइन में सम्पर्क करने को कहा। यहां अपर उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *