व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दे पुलिस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस बैरक, सीपीसी कैन्टीन, व्यायाम शाला, मनोरंजन कक्ष, जीडी दफ्तर, गणना कार्यालय, स्टोर, परिवहन शाखा, महिला हेल्पलाइन, यातायात कार्यालय का निरीक्षण किया। बैरक के आस-पास साफ-सफाई रखने ,आपदा उपकरणों को ठीक रखने के साथ ही यहां चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। एसएसपी ने पुराने सामन को नीलाम करने, आपदा उपकरणों को थानों आवंटन करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने आरआई को ड्यूटी रोस्टर तैयार कर इसी के अनुसार ड्यूटी लगाने को कहा। एसएसपी ने कहा कि वार्षिक फायरिंग में सभी अफसरों और जवानों को फायरिंग करवाई जाए। जीडी दफ्तर में अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। पुलिस लाइन में नियमित परेड कराने व पुलिस कर्मियों के बीच क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल आदि खेल प्रतियोगिताएं कराने के साथ-साथ व्यायाम व योगा कराने को कहा गया। ताकि पुलिस कर्मियों का मानसिक और शारीरिक तनाव दूर हो और उनकी फिटनेस बेहतर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *