अवैध नशे के कारोबार रोकने को गंभीर रहे पुलिस: एसपी

Spread the love

 

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि अवैध नशे के कारोबार को रोकने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करें। अवैध नशे के अड्डों को चिह्नित कर उसे समाप्त करें। स्कूलों में जाकर छात्रों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताएं और इससे सावधान रहने को कहें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले चालकों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। यह निर्देश उन्होंने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि आने वाले समय में छात्रसंघ चुनाव होंगे। उसके लिए अभी से कार्ययोजना तैयार कर लें। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा भी संपन्न कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। गुंडा, गैगस्टर, 107ध्116 सीआरपीसी, पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करने, एनबीडब्लू,नोटिस को शत-प्रतिशत तामील कराएं, साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीत किए जाने, लंबित मामलों का निस्तारण कराए जाने, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई में तेजी लाएं। इस मौके पर सभी थानों तथा चौकियों के प्रभारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *