थानाध्यक्ष ने रामलीला मंच के माध्यम से किया जागरुक

Spread the love

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा जनजागरुकता अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को अपराधों व सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मंगलवार को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत द्वारा जय ऐड़ी राजा रामलीला कमेटी की ओर से छड़ौजा, लमगड़ा में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में जाकर रामलीला देखने आए ग्रामीण जनता व युवाओं को रामलीला मंच के माध्यम से जागरुक किया गया। थानाध्यक्ष लगमड़ा ने बताया कि साईबर ठग नौकरी, लौटरी आदि विभिन्न प्रकार के लुभावने अफर देकर उनसे उनके बैंक डिटेल, आधार कार्ड, एटीएम सहित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त कर उनको साईबर ठगी का शिकार बना लेते है। किसी भी अंजान व्यक्ति को फोन पर अपनी कोई भी जानकारी नहीं देने हेतु बताया गया। साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर 1930 की जानकारी भी दी। उपस्थित महिलाओं व बच्चों को कानूनी जानकारी व उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। थानाध्यक्ष ने किरायेदार सत्यापन व नशे से दूर रहने हेतु भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *