थानाध्यक्ष द्वाराहाट ने ब्लक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चलाया जागरुकता अभियान

Spread the love

अल्मोड़ा। द्वाराहाट पुलिस ने ब्लक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जागरुकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, साईबर क्राईम, महिला सुरक्षा व हेल्पलाईन नंबरों सहित विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी दी। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु के निर्देश पर पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादव द्वारा मिशन इंटर कलेज द्वाराहाट के मैदान में आयोजित ब्लक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता खेल महाकुम्भ 2023 में प्रतिभाग करने आये छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा नाबालिग बच्चों को बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने हेतु बताया गया। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए नशे से दूर रहने तथा गांव और आस-पास नशे से सम्बंधित सामान बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। जागरुकता कार्यक्रम में छात्रध्छात्राओं को साइबर अपराधियों द्वारा ठगी हेतु अपनाये जा रहे विभिन्न तरीकों व बचाव के उपाय बताए गए और इस जानकारी को अपने परिजनों व परिचितों से साझा करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान नाबालिग बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों मानव तस्करी, यौन उत्पीड़न आदि के बारे विस्तृत जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति की सुविधाओं, सुरक्षा फीचर व हेल्पलाइन नंबर डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड केयर हेल्पलाइन नंबर 1098 सहित थानाध्चौकी के हेल्पलाइन नंबरों की अहम जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *