होली पर पुलिस की सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए 2 सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा ऐक्ट के तहत कार्रवाई की है। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने पर 6 वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए वाहनों को सीज किया है। साथ ही इन वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव और होली को देखते हुए जिलेभर में पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। अभी तक शांति व कानून व्यवस्था में बाधा डालने पर 5 व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ 11 व्यक्तियों के विरुद्ध भी हुई कड़ी कार्रवाई की है। बताया कि थाना थलीसैंण व पौड़ी कोतवाली पुलिस ने 1-1 व्यक्ति के विरुद्ध गुंडा ऐक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *