पुलिस ने सिखाए छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जनपद पुलिस ने जन जागरूकता अभियान में राबाइंका अगस्त्यमुनि की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। साथ ही, पुलिस ने गौरा शक्ति ऐप, साइबर अपराध एवं विभिन्न कानूनी जानकारियों के प्रति जागरूक किया। राबाइंका अगस्त्यमुनि के प्रांगण में आयोजित अभियान में उप निरीक्षक वन्दना अग्रवाल ने छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा और आत्मरक्षा सम्बन्धी प्रशिक्षण और डेमो दिया। बताया कि वह डरें नहीं, बल्कि अपराध का सामना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *