पुलिस ने छात्राओं को बताए उनके अधिकार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलवाने के लिए पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने की अपील की। छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया गया।
गुरुवार को स्कूलों की छुट्टी के दौरान पुलिस कर्मियों ने छात्राओं से वार्ता की। कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस गंभीरता से कार्य कर रही है। इसके लिए समय-समय पर जनता से भी सहयोग की अपील की जाती है। कहा कि वर्तमान में पुलिस विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर अपराध सहित अन्य मुद्दों को लेकर जागरूक कर रही है। अभियान के दौरान छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। कहा कि कानून व्यवस्था में छात्राओं के लिए विशेष अधिकार हैं। यदि कोई भी छात्राओं को परेशान करता है तो उसकी शिकायत पुलिस को दें। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी दी गई। कहा कि किसी भी अंजान व्यक्ति को फोन पर अपने बैंक से संबंधित जानकारी न दें। साथ ही सावधानी पूर्वक इंटरनेट का उपयोग करें। किसी भी तरह की ठगी होने पर पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *