पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

Spread the love

बागेश्वर। नशे में धुत होकर स्वजनों से गालीगलौज और मारपीट करना एक व्यक्ति को भारी पड़ा। आरोपित के विरुद्घ पुलिस ने कार्रवाई की है। जबकि एक मकान मालिक से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। आरोप है कि बिना सत्यापन के घर किराये पर दिया था।
झिरौली पुलिस ने सिंदूरी, मटेला में बिना सत्यापन के रह रहे बिहार के मजदूरों को पकड़ लिया। उनके मकान मालिक की काउंसिलिंग की और पांच हजार रुपये का चालान किया। कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करें। इसके अलावा किरायेदारों के विरुद्घ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की। वहीं, सरना गांव से बहादुर सिंह ने फोन किया। जिसकी सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। बताया कि उनका पुत्र चंद्र प्रकाश नशे में घरवालों के साथ लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज कर रहा है। शराब के नशे में मदहोश आरोपित को रंगेहाथ पकड़ लिया। उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह उत्तेजित होने लगा। थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि आरोपित के विरुद्घ 81 पुलिस अधिनियम में कार्रवाई की गई। उसका मेडिकल परीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *