पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Spread the love

चमोली। उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान होना है। तब तक आदर्श आचार संहिता का पालन कराने और विधानसभा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए थराली थाना पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। थाना पुलिस ने इस दौरान आमजन से शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाने और निष्पक्ष मतदान की अपील की है। थाना प्रभारी थराली बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने रविवार को पिण्डघाटी के कुलसारी ,थराली बाजार ,राड़ीबगड़ सहित चेपड़ो में फ्लैग मार्च किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *