पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। कहा कि जनता निर्भीक होकर अपने वोट का उपयोग करें। इस दौरान जनता से अधिक से अधिक मतदान की भी अपील की गई।
शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र के साथ ही अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए जनता को बेहतर कानून व्यवस्था का भरोसा दिलवाया। कहा कि 23 जनवरी को नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान करवाना निश्चित हुआ है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वे निर्भीक होकर बिना किसी दबाव के अपना मतदान करें। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। कहा कि चुनावी माहौल बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से लड़ेगी। उन्होंने आमजन से भी माहौल बिगाड़ने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। शहर के शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाना ही पुलिस का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए बाकायदा पुलिस की विशेष टीमें भी गठित की गई हैं। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका, प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार, वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *