पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार शाम पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान आमजन से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।
26 जनवरी को पटेल मार्ग में एक दुकान के नाम को लेकर विवाद हो गया था। वीडियो इंटनेट पर वायरल होने के बाद लोगों ने उसपर अपनी प्रतिक्रिया देना प्रारंभ किया। साथ ही अगले दिन बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के सैकड़ों कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंचे और मामले से जुड़े युवक के जिम की ओर बढ़ने लगे। मौके पर तैनात पुलिस ने मामले को शांत करवाया। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर गहमा-गहमी बनी हुई है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार शाम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। इस दौरान आम नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयासों को सख्ती से रोका जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *