पुलिस ने मुंबई से खोज निकाली अल्मोड़ा की आमा

Spread the love

अल्मोड़ा। भिकियासैंण निवासी आमा को अल्मोड़ा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मुंबई से खोज निकाला है। अब आमा की घर वापसी की तैयारी चल रही है। सीएम के निर्देश पर एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आमा की खोज के लिए पुलिस टीम मुंबई रवाना की थी। दरअसल, हल्द्वानी निवासी युवक ने मुंबई की सड़कों पर बीमार हालत में भटकती भिकियासैंण निवासी बुजुर्ग हेमा देवी को वीडियो मुंबई से सोशल मीडिया में वायरल कर मदद की गुहार लगाई थी। वायरल वीडियो का मामला सीएम पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में भी आया था। सीएम ने अल्मोड़ा पुलिस को निर्देश दिए थे कि आमा को मुंबई से सकुशल वापस लाएं। इसी को देखते हुए बीते 10 जनवरी को एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना हुई। उसके बाद पुलिस टीम ने मुंबई पुलिस से संपर्क कर तमाम सीसीवीटीव फुटेज खंगाले। साथ ही लोगों को भी आमा का फोटो दिखाकर उनके बारे में जानकारियां हासिल की। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि शनिवार को अल्मोड़ा पुलिस ने आमा को मुंबई में खोज लिया है। आमा बीमार हालत में थीं। पुलिस ने अस्पताल में उनका उपचार कराया। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही आमा को लेकर पुलिस टीम अल्मोड़ा पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *