पुलिस उपाधीक्षक ने किया लमगड़ा थाने वार्षिक निरीक्षण

Spread the love

अल्मोड़ा। पुलिस उपाधीक्षक मातवर सिंह रावत ने शनिवार को लमगड़ा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कार्मिकों को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। सीओ ने पुलिस कार्मिकों की समस्याओं को भी जाना। उन्होंने थाने में मालखाना, कार्यालय, शस्त्र, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, सीसीटीएनएस, भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट से हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही आपदा उपकरणों को हमेशा तैयार रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाने में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सम्मेलन कर समस्याएं पूछने के साथ उनका त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *