पुलिस की चेतावनी : नदी व नालों से बनाए दूरी

Spread the love

कोतवाली पुलिस ने नदियों के आसपास चलाया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र की नदियां उफान पर बनी हुई है। ऐसे में पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की। कहा कि किसी भी तरह की घटना होने पर इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस ने खोह, मालन व सुखरो नदी के आसपास पहुंचकर लाउडस्पीकर से चेतावनी दी। कहा कि वर्तमान में पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में बहने वाली नदियां कब उफान पर आ जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। कहा कि क्षेत्रवासी नदी, नालियों के आसपास न जाएं। किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपदा से बचाव के लिए पुलिस व एसडीआरएफ की भी विशेष टीमें गठित की गई हैं। कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा से बचाव के लिए हमें जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *