पिथौरागढ़। राजस्व कर्मियों ने पुलिस कार्यों के बहिष्कार का ऐलान किया है। शासन की ओर से तीन मांगों पर सहमति के बाद राजस्व कर्मियों की 17वें दिन हडताल खत्म हो गई है। हडताल खत्म होने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की हडताल खत्म हो गई है। राजस्व कर्मियों ने पुलिस कार्यों के बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। संगठन के सचिव सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में राजस्व कर्मियों को नियमित पुलिस की भांति समान वेतन – समान संसाधन, नियमित सहयोगी कार्मिक,पूर्ण हाईटेक न किए जाने पर बहिष्कार किया जाएगा। प्रांतीय कार्यकारिणी ने बताया कि तीन मांगों राजस्व निरीक्षक व रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों को एकीत नहीं करने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण व राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन करने और संवर्गीय कार्मिकों को उच्चीत वेतनमान देने पर सहमति बन गई है।