संवेदनशील बूथों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Spread the love

पुलिस ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों में पुलिस महकमा भी जुट गया है। बुधवार को पुलिस टीमों ने बूथों को निरीक्षण किया। पुलिस पोलिंग बूथों पर जाकर बूथ की सड़क से दूरी से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ले रही है। पुलिस का संवेदनशील बूथों पर पैनी नजर रखने के साथ बूथों की सुरक्षा पर विशेष फोकस है।
पंचायत चुनावों को लेकर जिले में 1191 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जबकि जिले को 96 सेक्टर और 15 जोन बनाएं गए है। पंचायत चुनावों में जिले में साढ़े चार लाख वोटर हैं। बुधवार को पुलिस टीमों ने बूथों का निरीक्षण कर फीडबैक लिया। इस निरीक्षण से न केवल चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांति सुनिश्चित करना है, बल्कि भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पर्याप्त फोर्स को तैनात किया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को बूथों के निरीक्षण के लिए कहा था और थाना प्रभारियों ने यह काम शुरू कर दिया है। निरीक्षण के बाद जैसे ही रिपोर्ट आती है उसी के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यदि कोई दिक्कत होगी तो उसे दूर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *