चम्पावत। चम्पावत पुलिस ट्रेफिक वालंटियर योजना शुरू करेगी। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिले की पुलिस ने ये कदम उठाया है। वालंटियर पद पर स्थानीय लोगों की तैनाती की जाएगी। चम्पावत पुलिस ने ट्रेफिक व्यवस्था सुचारू करने को वालंटियर योजना शुरू की है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि जिले भर के प्रमुख शहरों में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए योजना की शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि वालंटियर पद पर स्थानीय युवाओं को तैनाती की जाएगी। इसके लिए इच्टुक युवाओं को पुलिस परिचय पत्र, सर्टिफिकेट, टी-शर्ट, कैप आदि उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि वालंटियर का कार्य पुलिस को सहयोग करना, जन जागरुकता अभियान चलाना है।