देहरादून में पोलियो अभियान शुरू

Spread the love

देहरादून। देहरादून में पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया है। रविवार को गांधी अस्पताल में डीजी हेल्थ डा़ तृप्ति बहुगुणा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन जिले में 1245 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा़ दिनेश चौहान ने बताया कि 204824 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस दौरान सीएमओ डा़ मनोज उप्रेती, सीएमएस डा़ शिखा जंगपांगी, एडीआईओ डा़ यज्ञदेव थपलियाल, डा़ प्रवीण पंवार, डा़दीप्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *