घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई पोलियों की खुराक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस पर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। पोलियो की खुराक पीने से छूटे हुए बच्चों को 4 से 9 मार्च घर-घर जाकर खुराक पिलाई जाएगी। रविवार को जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर जिलेभर में 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई। जिला अस्पताल में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उन्होंने सभी से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा.एसडी, सीएमएस डा.केए तिवारी, डा.पंकज जुयाल, नरेंद्र, नागेंद्र रावत, विधी भंडारी, सौरभ आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *