उत्तरकाशी में 36071 बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो ड्रॉप

Spread the love

उत्तरकाशी : स्वास्थ्य विभाग उत्तरकाशी की ओर से 3 से 5 मार्च तक पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जायेगा। इस अभियान के तहत जिले में स्थापित किए गए 344 बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर 36,071 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जायेगी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत दो साल के बाद आयोजित किए जा रहे इस अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए जिले व देश से पोलियो उन्मूलन को पुख्ता करने के लिए सभी जनपद वासियों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। बताया कि पोलियो अभियान के दौरान 3 मार्च को 344 बूथों के साथ ही 4 ट्रांजिट टीमों व 4 मोबाइल टीमों के माध्यम से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। जबकि 4 एवं 5 मार्च को पोलियो टीकाकरण दलों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा की खुराक दी जाएगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *