पुलिस और ग्रामीणों ने किया पौध रोपण

Spread the love

चमोली। चमोली में पुलिस और ग्रामीणों ने मिल कर वृहद पोधरोपण किया। टंगसा गांव में ग्रामीणों और पुलिस ने पर्यावरण विद् स्व. चक्रधर तिवारी की स्मृति में विभिन्न प्रजाति की पौधे रोपे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पर्यावरण के लिये सराहनीय कार्य करने के लिये पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान का सम्मान किया। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर संकल्प अभियान के तत्वावधान में 300 से अधिक पौध रोपी। पुलिस अधीक्षक यशंवत सिंह चौहान ने कहा कि वसुंधरा को हरा भरा करने का अभियान निरन्तर जारी रहना चाहिये। इस मौके पर पर्यावरण विद् मुरारी लाल ने संरक्षण पर जोर दिया। संकल्प अभियान के सयोजक मनोज तिवारी ने कहा पौध लगाने से अधिक संरक्षण महत्वपूर्ण है। इस मौके पर सरपंच भगत सिंह बिष्ट, दिनेश तिवारी, सुरेंद्र बिष्ट, नारायण सिंह, सुरजीत खत्री,महिला मंगल दल अध्यक्ष रजनी देवी, उमा देवी दमयंती देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *