विभागीय कार्यों में राजनीतिक हस्तक्षेप ठीक नहीं

Spread the love

चम्पावत। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने बैठक कर समस्याओं पर मंथन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों में राजनीतिक हस्तक्षेप का पुरजोर विरोध किया। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जनपद अध्यक्ष गोपाल राम कालाकोटी की अध्यक्षता और सचिव मनोज ओली के संचालन में बैठक हुई। महासंघ के सभी इंजीनियर सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। बैठक में प्रकाश नरियाल और नीलम उप्रेती ने पहले की तरह 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर प्रोन्नत वेतनमान बहाल करने की बात सदन में रखी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व में अपने लिए गए निर्णय कनिष्ठ अभियन्ता और समवर्गीय का ग्रेड वेतन डाउन किए जाने पर विरोध किया। उन्होंने विभागीय कार्यों में राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध किया। बैठक में महासंघ के जिला पिथौरागढ़ के एक सदस्य के साथ ठेकेदार की ओर से किए गए दुर्व्यहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में इस तरह की कोई घटना होती है तो आंदोलन किया जाएगाा। यहां प्रकाश नरियाल, नीलम उप्रेती, सुधीर कुमार, विषाल खेती, विवेक कुमार, नवीन चंद्र, प्रकाश गहतोड़ी, मवीर सिंह, हरीश कुंवर, हेम पुनेठा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *