मतदान की तैयारियां पूरी, मनमोहक तरीके से सजे मतदान केंद्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखण्ड की पांच लोकसभा सीटों के लिए राज्य में शुक्रवार को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान के लिए पौड़ी जिले की 6 विधानसभा सीटों से 764 पोलिंग पार्टी रवाना हो गई हैं। इस दौरान मतदान केंद्रों को मनमोहक तरीके से सजाया गया है।
गढ़वाल लोकसभा सीट के तहत पौड़ी जिले की पौड़ी, श्रीनगर और चौबट्टाखाल विधानसभा सीट के लिए कंडोलिया खेल मैदान व कोटद्वार, यमकेश्वर व लैंसडौन विधानसभा सीट के लिए पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार से पोलिंग पार्टीयां रवाना हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आशीष चौहान ने बताया कि जिले में मतदान के लिए 945 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। गुरुवार को कंडोलिया मैदान पौड़ी से विधानसभा श्रीनगर के लिए 132, चौबट्टाखाल की 120 व पौड़ी की 161 पोलिंग पार्टी रवाना हुई। जबकि पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार से यमकेश्वर 168, लैंसडौन 51 और कोटद्वार की 132 पोलिंग पार्टी रवाना हुई। जबकि बीते बुधवार को दूरस्थ क्षेत्र की 181 पोलिंग पार्टी रवाना हुईं थी। कहा कि किसी पोलिंग बूथ पर कोई दिक्कत होती है तो उसकी सूचना तत्काल दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *