नशे में धुत मिला मतदान अधिकारी, मुकदमा दर्ज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार के अपर कालाबड़ स्थित बूथ संख्या 63 राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच में मतदान अधिकारी के नशे में धुत्त होकर मतदान केंद्र से गायब होने के मामले में पुलिस ने मुकदाम दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक मतदान अधिकारी मतदान केंद्र छोड़कर चला गया था। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीठासीन अधिकारी ने जब गायब हुए मतदान अधिकारी को फोन किया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पीठासीन अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को मतदान अधिकारी की सूचना देकर उनकी तलाश शुरू कराई। तलाशने पर वह अपने घर में नशे में धुत्त पाए गए। कोतवाल मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. जुनीश कुमार की शिकायत पर मतदान अधिकारी सुरेश कुमार नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *