238 बूथों को दो दिन पहले रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Spread the love

 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। आगामी 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए शनिवार से पोलिंग पार्टियां रवाना होनी शुरू हो गई है। राइंका अल्मोड़ा से अल्मोड़ा, सोमेश्वर, जागेश्वर और इंजीनियरिंग कलेज द्वाराहाट से रानीखेत, सल्ट और द्वाराहाट के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। शनिवार को पहले दिन दो किमी से अधिक दूरी वाले कुल 238 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। जिलेभर की छह विधानसभा सीटों के लिए कुल 911 बूथ बनाये गये है। इसमें पहले दिन 238 बूथ जो दो किमी से अधिक दूरी वाले पोलिंग पार्टियों को दो दिन पहले ईवीएम, वीवीपैट के साथ रवाना किया गया। ताकि पैदल दूरी वाले बूथों पर समय से मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *