पुलिसकर्मी ने बच्चों को बांटे मास्क, किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
बढ़ती कोरोना माहमारी की रोकथाम के लिए सभी लोग एक-दूसरे को जागरूक कर रहे हैं। पुलिस भी अलग-अलग स्थानों पर जागरूक कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को कोटद्वार कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी मुकेश कुमार ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अनिल जोशी के सरकारी आवास के बाहर घूम रहे बच्चों को मास्क बांटे। साथ ही बच्चों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया।
बच्चों को मास्क बांटने वाले पुलिसकर्मी (हमराह पुलिस क्षेत्राधिकारी) मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी के आवास के बाहर कुछ बच्चे घूम रहे थे। उन बच्चों में से किसी ने भी मास्क नहीं पहना हुआ था। पुलिसकर्मी मुकेश ने बच्चों को अपने पास बुलाकर उन्हें मास्क देते हुए कहा कि कोरोना बीमारी से बचने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी को मास्क पहनना चाहिए। मास्क पहनने से ही कोरोना बीमारी से बचाव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *