बाइक चोरी में पॉलिटेक्निक के छात्र गिरफ्तार

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल पुलिस ने आरोपितयों को किया गिरफ्तार
जयन्त प्रतिनिध।
श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर पुलिस ने जखोली में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहे हैं दो छात्रों को बाइक चोरी में गिरफ्तार किया है। कुछ समय पहले अभियुक्त अपने दोस्त को मिलने श्रीनगर आए थे। वापसी में रात को देवलगढ़ के पास खड़ी मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चोरी की थी। जिसको वह जखोली ले गए। कुछ दिनों उन्होंने मोटरसाइकिल को पूर्ण रूप से हुलिया बदलकर तथा दोनों नंबर प्लेटों को नदी में फेंक दिया था। रविवार को दोनो छात्र चोरी की गई बाइक से दोबारा अपने दोस्त को मिलने श्रीनगर आ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें कलियासौड के नजदीक पकड़ लिया।
शिकायतकर्ता बद्रीश प्रसाद चलेडी बाइक चोरी होने की सूचना दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी में शामिल योगेश उर्फ योगी ग्राम घेंगड पो0ओ0-कांडाखाल रुद्रप्रयाग उम्र 20 वर्ष तथा अभिषेक उर्फ बॉबी ग्राम गीड, तिलवाड़ा उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। कोतवाल हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, मुकेश आर्य, बारु दत्त, हरीश ने मामले का पटाक्षेप किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *