रुड़की । नगर निगम रुड़की की कांग्रेस मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता को रामनगर वासियों ने लड्डुओं से तौलते हुए उनका स्वागत किया। शिव मंदिर चौक स्थित आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई। पंजाबी भाषा में ही पूजा गुप्ता ने संबोधित किया। इसके अलावा सिविल लाइन क्षेत्र और आकाशदीप कॉलोनी क्षेत्र में जनसंपर्क कर वोट मांगा। पूजा गुप्ता ने रुड़की शहर को एक मॉडल रूप में विकसित करने के लिए अपने प्लान को सामने रखा। कहा कि आज अनेक समस्याओं के साथ नगरवासी विकास कार्य न होने पर त्रस्त हैं। बहुत सारी समस्याएं नगर निगम में है। जिनके निदान के साथ ही ऐसे कार्य रुड़की नगर निगम के लिए किए जाने हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों तथा छात्र-छात्राओं को लाभ मिले। करमजीत सिंह खोखर तथा सुधीर शांडिल्य के संचालन में ये कार्यक्रम हुआ।