वाद-विवाद प्रतियोगिता में पूजा ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में समाजशास्त्र विभाग की ओर से ‘उत्तराखंड में पलायन’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपनी बात रखने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. तनु मित्तल ने कहा कि हार जीत जीवन का हिस्सा है, सबसे महत्वपूर्ण होता है कि जज्बे के साथ प्रतिभाग करना। डा. अनुराग अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को पलायन के आर्थिक पहलू से अवगत कराया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शोभा रावत ने पलायन से होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी दी। वाद-विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. शोभा रावत, विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग ने निभाई। डॉ० शोभा रावत ने सभी प्रतिभागियों को लगन के साथ आगे भी कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूजा एमए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर कामिनी एमए तृतीय सेमेस्टर व तृतीय स्थान पर मृदुल भट्ट एमए तृतीय सेमेस्टर रहे। प्रतियोगिता में हिमानी एमए प्रथम सेमेस्टर और शिवम बलोधी बीए प्रथम वर्ष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूजा, कामिनी, करुणा, मोनिका नेगी, साधना, संध्या निकिता बिष्ट, निशा, कविता, स्वाति, प्रीति, श्वेता, अमित, शुभम, शादाब, रोहित, जेबा, शबाना,तनुजा, मृदुल भट्ट, मीनाक्षी, प्रियंका, वैशाली, नीतू,किरन, अनुराग भट्ट, नेहा नेगी, संतोषी, अंजू, अंजली, मुस्कान, रुचि, अंजली रावत, रविन्द्र, सौरव, नितिन भंडारी, पिंकी, पूनम, शिवानी, अदिति, प्रियंका,बबी कृष्णा, हिमानी, भगवती, मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *