जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एंटी ड्रग सेल के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. छाया सिंह ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पूनम, ऑनलाईन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सारिका रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना होगा एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देनी होगी। एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ. विवेक रावत ने कहा कि वर्तमान समय में नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई बन चुकी है जो व्यक्ति के सामाजिक, मानसिक एवं आर्थिक जीवन को ही नहीं बल्कि पूरे समाज व राष्ट्र को प्रभावित करती है। ऐसी स्थिति में समाज को नशा मुक्त बनाने में युवा अपनी उर्जा से सकारात्मक बदलाव ला सकते है। इस मौके पर नशा मुक्त अभियान में छात्रों और युवाओं की भागीदारी विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पूनम एमए प्रथम सेमेस्टर, नीलम बीए प्रथम सेमेस्टर, आनन्द, ऑनलाईन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सारिका रावत बीएससी तृतीय सेमेस्टर, जिया बिष्ट बीए प्रथम सेमेस्टर, लक्ष्मी एवं नीलम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. जूली, डॉ. सुधीर सिंह रावत, डॉ. नीरज असवाल, डॉ. विकास प्रताप सिंह, डॉ. जया कृष्ण, डॉ. हरिओम रावत, डॉ. बचन सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. गिरीश चन्द्र आर्य, डॉ. भुवन मेलकानी, धर्मेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।