मतदान अधिकारी की तबियत खराब, रिजर्व कर्मचारी भेजा

Spread the love

बागेश्वर। जिले के विभिन्न बूथों पर मशीन खराब होने, कर्मचारी के बीमार होने व अन्य कारणों से एक से डेढ़ घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। बाद में किसी तरह व्यवस्था बनाकर मतदान किया गया। इस दौरान लोग अपना मत देने के लिए बूथ पर खड़े रहे। नान कन्यालीकोट बूथ पर तैनात मतदान अधिकारी थर्ड की तबियत खराब हो गई। उनकी जगह रिजर्व कर्मचारी को भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *