स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के चित्रों का अनावरण किया

Spread the love

चमोली। विकासखंड राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंडारा और जीआईसी नैनीसैंण में क्षेत्र के महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के चित्रों का अनावरण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष जीएस तोपाल ने बताया कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की पहल पर संबंधित क्षेत्र के स्कूलों में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के चित्रों का अनावरण किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रावि कंडारा और जीआईसी नैनीसैंण में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी दयाल सिंह और राम सिंह भंडारी के चित्रों का अनावरण किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कमलेश्वर प्रसाद थपलियाल, श्वेता रावत, ललिता देवी, आनंद सिंह नयाल आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *