जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति ने रिटायर्ड सूबेदार चंद्र सिंह नेगी के पिता पूर्व सैनिक शंकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सुमन मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि 98 वर्षीय पूर्व सैनिक शंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर समिति के सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। शोक सभा में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष कुंवर सिंह, प्रचार मंत्री गजे सिंह रावत, त्रिलोक सिंह नेगी, गंभीर सिंह असवाल, पूरन सिंह रावत, नारायण सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।