नीलकंठ जा रहे डाक कांवड़ियों के वाहनों से हरिद्वार में जाम

Spread the love

हरिद्वार। में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिसके चलते हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर घंटो लंबा जाम लगा। कांवड़ियों के वाहन रुक-रुक कर आगे बढ़ रहे थे। कांवड़ियों की भीड़ के चलते फोरलेन भी छोटा सा नजर आया। जबकि हरिद्वार से दिल्ली जाने वाला मार्ग पूरी तरह खुला नजर आया। आलम यह रहा कि डाक कांवड़ियों के वाहनों को एक किलोमीटर की दूरी तय करने पर आंधे घंटे से अधिक का समय लग गया। जबकि सामान्य दिनों में तीन मिनट का समय लगता है। बड़ी संख्या में डाक कांवड़ वाहन कुंभनगरी में दस्तक दे रहे हैं और हरकी पैड़ी से गंगा जल लेकर नीलकंठ दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। रविवार को शंकराचार्य चौक से लेकर सर्वानंद घाट के पास फ्लाई ओवर तक जाम लगा रहा। सुबह सात बजे से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। डाक कांवड़ियों के वाहनों के अलावा दोपहिया वाहनों की संख्या भी बेहिसाब रही, जो लगातार बढ़ती ही जा रही है। आमजन ने तो हाईवे का रुख ही नहीं किया। जाम का मुख्य बिंदू वीआईपी घाट के पास रहा, जहां से कांवड़िये अपने वाहन लगाकर सड़क पार कर रहे थे, इसके अलावा हाईवे के किनारे और पुलों पर वाहन खड़े किए थे, जिस कारण जाम की स्थिति बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *