बिना अनुमति दीवार पर लगाया पोस्टर, पुलिस से की शिकायत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: ग्रास्टनगंज निवासी एक व्यक्ति ने क्षेत्र के एक मॉल पर बिना अनुमति उनकी निजी संपत्ति पर फिल्म का पोस्टर लगवाने का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने पुलिस से संबंधित मॉल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रास्टनगंज निवासी त्रिभुवन सिंह ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। उन्होंने क हा कि क्षेत्र में चल रहे एक मॉल ने उनकी निजी संपत्ति पर पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। इस संबंध में मॉल की ओर से उनकी कोई भी इजाजत नहीं ली गई। त्रिभुवन ने कहा कि मैं अभी कोविड-19 से रिकवर हुआ हूँ और मेरे द्वारा नवरात्रों के मद्देनजर अपने घर के बाउंड्री वॉल की पुताई करवाई गयी है। ऐसे में कुछ दिन पूर्व उनकी दीवार पर पोस्टर चस्पा कर दिया गया है। कहा कि शिकायत के बाद भी मॉल संचालक दीवार से पोस्टर नहीं हटा रहे। ऐसे में उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *