ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बने गड्ढे हादसों को दे रहे न्योता

Spread the love

नई टिहरी()। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली से नरेंद्रनगर के बीच जगह-जगह गड्ढे बने हैं। सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद मरम्मत कार्य नहीं हो पाया। गत वर्ष आपदा से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो हुआ था। भद्रकाली और नरेंद्रनगर के बीच ओणीबैंड, गुजर डेरा, पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित कई जगहों पर हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया था,जिससे सड़क पर गड्ढे बन गए थे। छह माह बाद भी बीआरओ की ओर से हाईवे की मरम्मत का कार्य नहीं करवाया जा सका। पॉलिटेक्निक कॉलेज के मोड़ पर बने गड्ढों के कारण आवाजाही जोखिम भरी बनी है। हालांकि आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए एक माह पूर्व से बीआरओ ने सड़क मरम्मत कार्य शुरु करवा दिया था लेकिन चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार भद्रकाली के पास बने गड्ढे को अभी तक ठीक नहीं करवाए जा सके। हाल ही गुर्जर डेरा के पास कार चालक के हाईवे पर बने गड्ढों से बचाने के लिए गलत साइड पर चले जाने से सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। गनीमत रही चालकों की सुझबूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। चारधाम यात्रा के लिए करीब एक माह का समय बचा है, बीआरओ को इस बीच ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे को दुरूस्त करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
बीआरओ राजमार्ग की देखरेख ठेकेदार के माध्यमों से करता है। संबंधित ठेकेदार ने हाईवे को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया था। इसी दौरान मध्य एशिया में युद्ध छिड़ने के कारण एलपीजी की किल्लत हो गई। बीच त्योहार पढ़ने के कारण से मजदूर भी छुट्टी पर चले गए। एक सप्ताह के भीतर हाईवे मरम्मत का कार्य फिर से शुरू हो जाएगा।-
सुरेंद्र सिंह रावत, सहायक अभियंता बीआरओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *