ग्रामीणों को दिया मुर्गी पालन और मशरूम फार्मिग का प्रशिक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पाबौ व्लाक में बुजुर्गों के लिए काम करने वाली संस्था हेल्पएज इंडिया हंस फाउंडेशन के सहयोग से बुजुर्गों का समूह बनाकर उनको मुर्गी पालन, मशरूम फार्मिंग का प्रशिक्षण करा रहा है। साथ में समूह को मशरूम फार्मिंग के लिए सभी सामान भी उपलब्ध करा रही है। पाबौ के सरना, पसीणा, पाली, खंडूली में आयोजित प्रशिक्षिण शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया जा रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर मौसम अंसारी और परवीन सिंह ने बताया कि गामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हेल्पएज इंडिया द्वारा 500 ग्रामीणों को मशरूम फार्मिंग से जोड़ने का लक्ष्य है।
एकेश्वर ब्लॉक के राकेश को सीनियर कोच की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कोच राकेश शर्मा को बीसीसीआई डोमेस्टिक सीजन 2022-23 के लिए मणिपुर राज्य हेतु सीनियर कोच चुने जाने पर उनके प्रशसंकों ने खुशी जताई है। व्यापार सभा श्रीकोट गंगानाली के अध्यक्ष नरेश नौटियाल ने बताया कि राकेश शर्मा मूल रूप से पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लॉक के पालकोट गांव के रहने वाले हैं। वह आठ सालों तक ओमान राष्ट्रीय टीम के सदस्य रहे। उनके टीम में रहने के दौरान ओमान की टीम दो बार वल्र्ड कप क्वालीफाई दौर में जा चुकी है। उन्होंने बताया कि राकेश शर्मा ने 2007 में कनाडा के खिलाफ अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। 2014 में वह ओमान छोड़कर वतन लौट आए हैं और फरीदाबार में क्रिकेट एकेडमी चलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *