लाभार्थियों को वितरित की पोल्ट्री यूनिट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बीरोंखाल और चौखाल में अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को विशेष घटक योजना के तहत 80 पोल्ट्री यूनिट वितरित की गई। विभाग द्वारा समय-समय पर ग्रामीणों को प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग दिया जाता है, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सालय बीरोंखाल में सिसई, धिसवानी, कोटा व सिंदूरी और चौखाल में मेलधार, पसोल, मासौ व उल्याणी गांव के लोगों को पोल्ट्री यूनिट वितरित की गई। जिसके तहत हर लाभार्थी को 50 चूजे, दाने और जाली सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। बताया कि पोल्ट्री पालन जैसे रोजगार के माध्यमों से ग्रामीणों की आय में वृद्धि के साथ-साथ पोषण स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगी। इस मौके पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी बीरोंखाल डा. राहुल, पशु चिकित्साधिकारी चौखाल डा. रिंकल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *