विकसित भारत बनाने के लिए पावर और इंटेलिजेंट सिस्टम दो मूलभूत जरूरतें

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड(एनआईटी) में पावर इंजीनियरिंग और इंटेलिजेंट सिस्टम (पीईआईएस-2024) शीर्षक पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया। तकनीकी रूप से सॉफ्ट कंप्यूटिंग और संबद्ध क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सम्मेलन स्थापित किया गया। सम्मेलन में ग्यारह देशों के शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रेषित किये।
बतौर मुख्य अतिथि एनआईटी के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में भारत को विकसित भारत बनाने के लिए पावर और इंटेलिजेंट सिस्टम दो मूलभूत जरूरतें हैं। कहा कि भारत जैसे आधुनिक तकनीकी समाज के विद्युत प्रणालियों और उनके विशेष घटकों के संचालन, नियंत्रण, योजना और रखरखाव में इंटेलिजेंट सिस्टम के अनुप्रयोगों पर चर्चा करने के लिए शिक्षाविदों, उद्योग और छात्रों के विचारों व अनुभवों के आदान-प्रदान करने हेतु पीईआईएस-2024 महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्मों में से एक है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *