बारिश व अंधड़ के बाद कई क्षेत्रों में बिजली गुल

Spread the love

पिथौरागढ़। जनपद के कई हिस्सों में बारिश व अंधड़ के बाद जनपद के अधिकतर क्षेत्रों में बिजली गुल रही। जिससे लोग परेशान रहे। जिला मुख्यालय के आस पास के क्षेत्रों के साथ ही जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली संकट से लोग परेशान रहे। जनपद में पिछले 24घंटे में कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इस दौरान तेज अंधड़ के कारण बिजली की लाइन में कई जगह फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही। मुनस्यारी में28घंटे से बिजली की आपूर्ति ठप है। जिससे होटल कारोबारियों को काफी दिक्कत हो रही है। क्षेत्र में तापमान बर्फबारी के बाद लुढ़का है। बिजली गुल रहने से लोगों को मुश्किल हो रही है। धारचूला में 48घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है।वरिष्ठ व्यापारी नारायण लाल वर्मा ने कहा कि यहां 280मेगावाट की जल विद्वुत परियोजना है। इसके बावजूद क्षेत्र में बिजली के लिए लोग तरस रहे हैं। गुरुवार को कई कार्यालयों, बैंकों में भी बिजली आधारित काम नहीं हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *