बिजली अधिकारी-कर्मचारी छह से हड़ताल पर

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा शाखा हल्द्वानी की द्वितीय कार्य मंडल 132 केवी उप संस्थान परिसर के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक के बाद कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
नरेन्द्र सिंह टोलिया के नेतृत्व में कुमाऊं क्षेत्र की बैठक में 14 सूत्रीय मांगों के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही छह अक्तूबर की सुबह आठ बजे से सभी घटक दलों के पदाधिकारियों ने एक सुर में हड़ताल पर जाने की सहमति दी। इससे पूर्व पांच अक्तूबर को देर शाम सभी जिला मुख्यालयों में र्केडल मार्च का आयोजन किया जाना है। शासन-प्रशासन की ओर से लिखित आदेश देने के बाद भी अब तक मांगों पर कोई भी निर्णय न लिए जाने से रोष व्यक्त किया गया। बैठक में डीके जोशी, डीएस बिष्ट, बीएम भट्ट, दीपक पाठक, दीपक बिष्ट, मनोज पाण्डे, केके पन्त, उमाकान्त चतुर्वेदी, राहुल सिंह, गिरीश चन्द्र पाण्डे, रमेश गिरी गोस्वामी, विनोद कुमार डिडोयाल, संजय सती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *