33 केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप

Spread the love

रुद्रपुर। खटीमा में शुक्रवार की शाम को हुई बारिश से लोहियाहेड रोड पर 33 केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ पर लाइन गिरने से कंजाबाग सब स्टेशन व कारखानों को होने वाली आपूर्ति बाधित रही। चार घंटे की मशक्कत के बाद बारिश के दौरान ही ऊर्जा निगम कर्मियों ने पेड़ हटाकर विद्युत आपूर्ति को बहाल की। लोहियाहेड पावर हाउस से खटीमा शहर और तीनों कारखानों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस मार्ग पर जंगल होने के कारण आए दिन लाइन पर पेड़ गिरते रहते हैं। जिससे नगर के अलावा कारखानों को होने वाली विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। शुक्रवार की रात को नौ बजे 33 केवी की लाइन पर पेड़ गिर गया। जिससे रात नौ बजे के बाद कंजाबाग फीडर से जुड़े क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो गई। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता पवन उप्रेती विद्युत कर्मियों के साथ रात में ही लाइन सही करने में जुटे रहे। उप्रेती ने बताया चार घंटे बाद आपूर्ति को सुचारु किया गया। इसके अलावा अन्य लाइनों में आई खराबी को शनिवार को सही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *