डांग क्षेत्र में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : श्रीनगर से सटे डांग क्षेत्र में करीब 16 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना पड़ा। लोगों ने बताया कि बिजली गुल होने से क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा। कहा आजकल क्षेत्र में गुलदार भी सक्रिय है। अंधेरा होने से लोगों में गुलदार का भय भी बना रहा। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि केबल जलने से यह दिक्कत आई है।
श्रीनगर के डांग क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। शुक्रवार को सायं करीब सात बजे अचानक बिजली चले जाने के बाद यहां रात भर अंधेरा पसरा रहा। शनिवार सुबह को 11 बजे के करीब बिजली बहाल हो पाई। स्थानीय निवासी मनोज उनियाल ने बताया कि बिजली चले जाने से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अक्सर यहां रात में बिजली गुल होने के बाद आपूर्ति सुचारु करने में ऊर्जा निगम को घंटों लग जाते हैं। उन्होंने क्षेत्र में आपूर्ति सुचारू रखे जाने की मांग की। इधर एसडीओ ऊर्जा निगम सचिन सचदेवा ने बताया के केबल जलने के कारण यह दिक्कत आई। कहा समस्या का समाधान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *