भूमि पर अधिकार दिए जाने की मांग

Spread the love

चमोली। जयकंडी के अनुसूचित जाति बस्ती के लोगों ने भूमि पर अधिकार दिए जाने की मांग की है। जयकंडी-बणसोली ग्राम पंचायत की प्रधान सोनी देवी और मोहन लाल ने बताया कि जयकंडी बगड़ में गांव के कई परिवार पीढ़ियों से अपनी काश्तकारी के साथ साथ गोशाला और खेती बाड़ी का काम करते हैं। लेकिन अभी तक उक्त भूमि ग्रामीणों के नाम पर नहीं है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले में कार्रवाई करते हुए उक्त भूमि को ग्रामीणों के नाम करने की मांग की है। ज्ञापन में हेमंत कुमार, गज्जू लाल, सुनील, शेखर, भरत लाल, अनूप कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *