कोरोना से सुरक्षा के लिए बांटे पीपीई किट, मास्क और सेनिटाइजर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
पुराहन वेलफेयर सोसायटी लक्ष्मीनगर नई दिल्ली की ओर से कोरोना संक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के तहत इस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में मास्क, सेनिटाइजर, पीपीई किट, फेस शील्ड सहित अन्य सुरक्षा सामग्री वितरित की।
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलालघाटी में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी की ओर से संहिता मालकोटी, दिवाकर प्रसाद, अनूप मिश्रा ने वहां कार्यरत मेडिकल स्टाफ को उक्त सामग्री प्रदान की। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय नेगी, फार्मासिस्ट इंचार्ज राकेश मोहन मिश्रा, स्टाफ नर्स स्वाति, एएनएम सुनीता देवी, विवेकानंद जोशी, सुमन, पुष्पा, सरिता देवी आदि उपस्थित थे। इस दौरान सभी लोगों से कोरोना महामारी से खुद सहित दूसरों की सुरक्षा के लिए मास्क, सेनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की गई। जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था द्वारा पार्षद आशा चौहान के हाथों सफाई कर्मचारी यूनियन कोटद्वार के अध्यक्ष शशि सहित प्रकाश टाक आदि प्रतिनिधियों को मास्क, हैंड सेनिटाइजर, फेस शील्ड, ग्लव्स आदि सामग्री प्रदान की गई। सोसायटी की प्रवक्ता संहिता मालकोटी ने बताया कि कोरोना से सुरक्षा के ऐसे ही कार्यक्रम आपसी सहयोग से दिल्ली सहित गढ़वाल के अन्य स्थानों में भी चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर समाज सेवी एवं पूर्व सभासद गुड्डू सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार अनूप मिश्रा, सोसायटी प्रतिनिधि संहिता मालकोटी, दिवाकर प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *