प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका

Spread the love

रुडकी। उत्तराखंड किसान मोर्चा ने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने और उन पर बल प्रयोग किये जाने के विरोध में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसानों को रोककर उन पर जिस तरह से बल प्रयोग किया गया वह सरकार की तानाशाही को दिखाता है। रुड़की टाकीज चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने कहा भाजपा सरकार आज किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा दिल्ली पर किसानों का भी उतना ही अधिकार है जितना उद्योगपतियों का। सरकार के सामने अपनी बात रखने के लिए किसान दिल्ली जा रहे थे लेकिन जिस तरह बल प्रयोग कर उनको रोकने का प्रयास किया गया। वह दिखाता है कि सरकार किसानों की बात नहीं सुनना चाहती। किसानों को अपनी बात रखने का पूरा हक है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि सरकार जो कृषि कानून लेकर आयी है उसे वापस लिया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी वैधता मिलनी चाहिए।किसानों की जो मांगे उन्हें किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से बात कर सुना जाए। इस दौरान सुरेंद्र नंबरदार, नरेश लोहान, सुखपाल, आकिल हसन, वीरेंद्र सैनी, राजकुमार, मोनू प्रधान, गालिब, मुकर्रम, सुधीर, दुष्यंत, भारत, शेर सिंह, पप्पू भाटिया, विनोद कुमार, अनुज सैनी, सोमपाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *